फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Problems of PPS retired officers will be resolved

Dehradun News: पीपीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स की समस्याओं का होगा निराकरण

Fri, 27 Dec 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Problems of PPS retired officers will be resolved
उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति एवं पीपीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को वार्षिक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीपीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने साइबर संबंधी धोखाधड़ी इत्यादि से बचने को कहा। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश से आए पांच सदस्यों का स्वागत किया गया तथा उन्हें सदस्यता दिलाई गई। पुलिस महानिदेशक ने इंद्रजीत सिंह रावत की सतमुख पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिसलाइन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पीपीएस संगठन के सचिव जगदीश चंद्र आर्य ने सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें अधिकांश का समाधान होना बताया गया। बताया कि इस वर्ष 75 नए सदस्य बनाए गए, जो अब संख्या 1100 तक पहुंच गई है। श्रीधर बडोला ने अपने संगठन की ओर से किए गए कार्यक्रमों के बारे में बताया। उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह असवाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान एवं क्रियान्वयन की सरलता के संबंध में बताया। अध्यक्ष पुष्पक ज्योति ने जिला स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में एक अलग डेस्क बनाने के लिए सुझाव दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed