{"_id":"60394e188ebc3ee9434b2748","slug":"problems-of-patients-increased-in-doon-hospital-city-news-drn372037167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में बढ़ी मरीजों की दिक्कत, हाथ से ही बनाए जा रहे पंजीकरण के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में बढ़ी मरीजों की दिक्कत, हाथ से ही बनाए जा रहे पंजीकरण के पर्चे
Sat, 27 Feb 2021 10:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) से कार्यरत आउटसोर्सकर्मियों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। कर्मचारियों के काम पर न आने से मरीज बेहाल हैं। मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान के तहत मरीजों के ऑपरेशन और उन्हें भर्ती कराने की सुविधा भी प्रभावित हो रही है। कई मरीजों को इलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण के पर्चे हाथ से ही बनाए जा रहे हैं। इससे दिक्कत तो आ रही है। रेडियोलॉजी में लगभग नियमित स्टाफ है। पैथोलॉजी जांच में कुछ दिक्कत आ रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन