फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pro. Sunil Joshi became Vice Chancellor of Ayurveda University

प्रो. सुनील जोशी बने आयुर्वेद विवि के कुलपति

Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pro. Sunil Joshi became Vice Chancellor of Ayurveda University
कुलपति प्रो.सुनील जोशी
देहरादून। प्रो. सुनील कुमार जोशी उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलपति होंगे। आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने प्रो. जोशी को जिम्मेदारी देने का आदेश जारी कर दिया। प्रो. जोशी विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति या छह माह तक इस पद पर सेवाएं देंगे। प्रो. सुनील जोशी वर्तमान में ऋ षिकुल आयुर्वेद परिसर के शल्य चिकित्सा विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह इस परिसर के निदेशक भी रह चुके हैं। आयुर्वेद क्षेत्र में प्रो. सुनील जोशी को मर्म चिकित्सा के चुनिंदा विशेषज्ञों के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने आयुर्वेद की इस चिकित्सा विधा को पुनर्जीवित करने के साथ ही दुनियाभर में प्रचारित और प्रसारित किया। बता दें, आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार का चयन जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में बतौर कुलपति हो गया है। लिहाजा, उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed