शर्मनाक: उत्तराखंड में साढ़े तीन साल की बच्ची संग प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, कोतवाली पहुंची भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सितारगंज में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सितारगंज क्षेत्र के चीनीमिल के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने मानवीय रिश्तों को तार तार कर दिया। प्रधानाचार्य ने अपने स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की मां की तहरीर के आधार पर सितारगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी जीवन बिष्ट पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार देर शाम मासूम की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी पांच वर्षिय बच्ची चीनीमिल स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती थी। बताया कि उसकी पुत्री बीती 9 जनवरी से स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन बिष्ट के यहां ट्यूशन पढ़ती है। बताया कि शुक्रवार की शाम जब उनकी बच्ची ट्यूशन पढ़कर आई तो वह काफी डरी सहमी हुई थी।
बताया कि जब उसने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो मासूम ने बताया कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ गंदी हरकत की है। मासूम की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। संजय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
किशोर से पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म का प्रयास
सहमे किशोर ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो वह पहले ही फरार हो चुका था। पीड़ित किशोर की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पड़ोसी किशोर को बहाने से अपने घर बुला लिया
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक ने पड़ोसी किशोर को बहाने से अपने घर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने किशोर को डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने घर बताने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान किशोर किसी तरह युवक के चंगुल से निकल भागा। इसके बाद किशोर सहमी हालत में घर पहुंचा। बेटे को गुमसुम देख मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। बेटे के साथ कुकर्म के प्रयास की घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गए।
युवक पहले ही घर से फरार
गुस्साए परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो युवक पहले ही घर से फरार हो था। इसके बाद किशोर व उसकी मां कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कालोनी के आरोपी धनंजय के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।