{"_id":"66fb2a5fcd13af386909acb4","slug":"private-buses-will-run-between-doon-haridwar-mussoorie-and-tehri-dehradun-news-c-5-1-drn1030-514704-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून, हरिद्वार, मसूरी और टिहरी के बीच चलेंगी प्राइवेट बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून, हरिद्वार, मसूरी और टिहरी के बीच चलेंगी प्राइवेट बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
II16 अक्तूबर को होने जा रही संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव पर लग जाएगी मुहर
I
I
I
Iअब देहरादून संभाग में दून, हरिद्वार, मसूरी, टिहरी समेत सभी पहाड़ी क्षेत्रों के मध्य निजी बसों का संचालन राष्ट्रीय राजमार्गों (मुख्य मार्गों) पर हो सकेगा। अभी तक राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिसूचित मार्गों की सूची में रखा गया था। इसके चलते निजी बसों का संचालन मुख्य मार्गों पर नहीं हो पा रहा था। निजी बसों को गंतव्य तक जाने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना पड़ता था। इसके चलते यात्रियों को समस्या हो रही थी। लेकिन अब निजी बसों का संचालन हो सकेगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। 16 अक्तूबर को कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।
I
I
I
Iदेहरादून से ऋषिकेश, मसूरी जाना हो या हरिद्वार-टिहरी, निजी बसों को मुख्य मार्गों पर चलने की अनुमति नहीं थी। मुख्य मार्गों पर सिर्फ रोडवेज बसों को चलने की अनुमति थी। अब दून संभाग के राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिसूचित राजमार्गों की सूची से बाहर किया गया है। इस कारण देहरादून समेत आसपास के कई जिलों के मध्य प्राइवेट बसें मेन रूट से होकर जाएंगी। आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे पर 15 बस सेवाओं को अनुमति देने की तैयारी है। इससे मुख्यतया पांच रूटों को लाभ मिलेगा।
I
I
I
Iमैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, ऋषिकेश से देहरादून के मध्य प्राइवेट बसों का संचालन मुख्य मार्गों से नहीं हो पा रहा था। दून से हरिद्वार जाने वाली बस चीला नहर की पटरी से होकर गुजरती थी। देहरादून से ऋषिकेश के लिए जाने वाली बस जौलीग्रांट के बजाय थानो होकर वैकल्पिक मार्ग से जाती थी। देहरादून से मंसूरी के लिए निजी बसों को चलने की अनुमति नहीं थी। इसी वजह से शटल सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब यह सभी बसें अनुमति मिलते ही मुख्य मार्गों से जा सकेंगी। हरिद्वार को भी इस व्यवस्था से काफी लाभ मिलेगा। भगवानपुर से झबरेड़ा-मंगलौर के बीच बसों का संचालन नेशनल हाईवे पर हो सकेगा। इसी तरह मंगलौर से लखनौता के बीच का ब्लाकेज खुलेगा। हरिद्वार से लक्ष्मण झूला के लिए भी सीधे बस जा सकेगी। हरिद्वार से नरेंद्र नगर, टिहरी, घनसाली के लिए भी निजी बसों को मेन रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
I
I-- -- -- -- -- --
I
I
I
Iसेलाकुई में बस सेवा का मिलेगा लाभ
I
Iआरटीए की बैठक में सेलाकुई में बस सेवा के विस्तार पर विशेष चर्चा होगी। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि सेलाकुई के अंदरूनी मार्गों व पहाड़ी मार्गों का सर्वे कर लिया गया है। इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। देहरादून में विक्रमों को मुख्य मार्गों पर ही चलाया जाएगा। लेकिन विक्रम संचालकों को सीएनजी वाहन लेने होंगे। इसके लिए विक्रम संचालकों को स्कीम का लाभ दिया जाएगा। सब्सिडी पर विक्रम संचालकों को सीएनजी वाहन दिलाए जाएंगे।I