सियासत: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच प्रीतम सिंह ने किया रुख साफ, जानिए सोनिया गांधी और राहुल को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें निशाना बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव के दौरान या फिर इससे पहले ट्वीट कर पार्टी को असहज किया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जो लोग उनके भाजपा में जाने की हवा उड़ा रहे हैं उनकी खुद हवा उड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।
जिन लोगों ने चुनाव के दौरान या फिर इससे पहले ट्वीट कर पार्टी को असहज किया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के बाद जो रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी गई कि गुटबंदी की वजह से कांग्रेस हारी है और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन व यहां के प्रभारी यह कहें कि इसमें प्रीतम सिंह शामिल है।
ऐसे में निश्चित रूप से उन्हें यह अधिकार है कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व से यह कहें कि इसकी जांच कराई जाए। कहा कि पूर्व उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए, जिसे लेकर वह आहत थे।
किसी नेता के खिलाफ बयान नहीं दिया : प्रीतम
प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस दिन वह अध्यक्ष बने व नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। कोई यह बताए कि उन्होंने किसी नेता के खिलाफ बयान दिया हो या अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया हो। उन्होंने कहा कि जो लोग लगातार चुनाव के समय व इससे पहले अपने ट्वीट व बयान के माध्यम से कांग्रेस को असहज करते रहे उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें निशाना बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा।
ये भी पढ़ें...धन सिंह रावत की पोस्ट का मचा घमासान: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, कहा- संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते