फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pritam Singh said Congress will fight against inflation, THDC and Shrine Board

महंगाई, टीएचडीसी और श्राइन बोर्ड के खिलाफ लगाई लड़ेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

Sun, 08 Dec 2019 12:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Pritam Singh said Congress will fight against inflation, THDC and Shrine Board

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने को महंगाई, टीएचडीसी और श्राइन बोर्ड के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने रोजगार, सुरक्षा आदि मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। प्रीतम सिंह ने कहा कि दो दिन का सत्र अभी बाकी है और कांग्रेस सरकार को आइना दिखाने का काम करेगी। 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनहित के मुद्दों को उठाएगी। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड के विरोध में भी कांग्रेस आगे आएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। केंद्र सरकार को देश की महंगाई नहीं दिखाई देती और उसे पाकिस्तान की महंगाई की चिंता होने लगती है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और आम व्यक्ति के साथ ही महिलाएं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हैं। 
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हुआ है कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया। बकाया भुगतान की घोषणा की, लेकिन बकाया किसानों को दिया नहीं। जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार सौ दिन में लोकायुक्त लाने का वादा भी पूरा नहीं कर पाई। दाल, सब्जी से लेकर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तक के दाम बढ़ गए, लेकिन सरकार को महंगाई दिख नहीं रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने कहा कि इन सारे मामलों को लेकर कांग्रेस की बड़ी रैली दिल्ली में 14 दिसंबर को होगी। इससे प्रदेश से भी कांग्रेसी शामिल होंगे। इस रैली के बाद कांग्रेस प्रदेश में जनहित के तमाम मुद्दों को लेकर सड़काें पर उठाएगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, लालचंद शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। 

टीएचडीसी विनिवेश के खिलाफ सदन में लड़ेगी कांग्रेस 

टिहरी में धरना देने के बाद अब कांग्रेस टीएचडीसी के विनिवेश के मुद्दे को सदन में उठाएगी। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत उठाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इसकी पुष्टि की। 

विधानसभा सत्र के पहले दिन हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रत्येक दिन किसी एक मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया था। इसी के तहत कांग्रेस ने सोमवार को सदन में टीएचडीसी के विनिवेश का मुद्दा उठाने का फैसला लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक टीएचडीसी के विनिवेश का फैसला कर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के हितों के साथ भी खिलवाड़ किया है।

केंद्र के इस फैसले के विरोध में कांग्रेस दो दिसंबर को टिहरी में धरना दे चुकी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में टिहरी क्षेत्र के गांवों में लोक देवताओं को जगाने की मुहिम का एलान कर चुके हैं।

टीएचडीसी के ऋषिकेश स्थित मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी धरना दिया था। प्रीतम सिंह के मुताबिक कांग्रेस की ओर से सदन में कोशिश होगी कि प्रदेश सरकार अपनी ओर से पत्र लिखकर केंद्र के समक्ष आपत्ति दर्ज कराए। दूसरी ओर, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सत्र के बाद टिहरी क्षेत्र में आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed