इस कॉलेज में पढ़ेंगे कैदी, दो सौ ने लिया एडमिशन करेंगे मनपसंद कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनने में यह बात थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यकीन करना पड़ेगा। सूबे में कैदी अब कॉलेज में पढ़ेंगे। इसेक लिए दो सौ कैदियों ने एडमिशन भी ले लिया है।
सूबे के बंदियों को अब कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा। इग्नू ने बंदियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला कारागार में इग्नू प्रवेश शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 200 बंदियों ने प्रतिभाग किया।
प्रमुख सचिव आनंद वर्धन की पहल पर इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून की ओर से बंदियों के लिए मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला कारागार अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल और जेलर राकेश वर्मा के सहयोग से प्रवेश शिविर का आयोजन हुआ।
इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में बंदियों ने प्रवेश लिया। कारागार अधीक्षक के मुताबिक, देहरादून कारागार में करीब 500 बंदियों को इग्नू के विभिन्न कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कारागार में बंदियों के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र संचालित है, जिसमें करीब एक दर्जन शैक्षणिक एवं रोजगारपरक कार्यक्रम हैं।
पढे़ लिखे बंदियों के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाएंगे
इग्नू के उपनिदेशक डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि इस वर्ष इग्नू की ओर से बड़े स्तर पर बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बंदियों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि सूचना तकनीकी में प्रमाण-पत्र और कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
बंदियों को कारागार परिसर में उपलब्ध कंप्यूटर से ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि में रुचि रखने वाले बंदियों के लिए जैविक कृषि व मधुमक्खी पालन में प्रमाण-पत्र समेत कई कार्यक्रम संचालित होंगे।
वहीं, बीए, बीकॉम समेत अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स भी कराया जाएगा। इसके अलावा पढे़ लिखे बंदियों के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाएंगे।