{"_id":"59d72c7b4f1c1bcc538b602f","slug":"prisoner-escaped-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, तीन कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, तीन कांस्टेबल सस्पेंड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
shamshad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हन्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार हो गया। पुलिस ने कैदी शमशाद को बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में 10 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
फरार हुवा कैदी शमशाद अहमद पुत्र सज्जाद थाना जसपुर के वनका रामनगर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शमशाद को काशीपुर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी की अभिरक्षा में रुद्रपुर पुलिस लाइन के कांस्टेबल मोहन राम, वंशीधर जोशी और इमदाद हुसैन तैनात थे। कैदी शमशाद के फरार होने पर एसएसपी डा. सदानंद दाते ने तीनों सिपाहियों की लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी कैदी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से पुलिस को चमका देते हुए हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। नैनीताल पुलिस के साथ ही उधमसिंह नगर जनपद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पेट में दर्द की शिकायत पर उसे 27 सितंबर को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसे पथरी की समस्या थी और ऑपरेशन होना था।
देर रात शमशाद हथकड़ी निकालकर गायब दिखा तो सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई। आरोपी 10 जुलाई से हल्द्वानी उपकारागार में बंद था।