पेशी के लिए राजस्थान जा रहे कुख्यात को पुलिस वाले ले गए उसके घर, चकमा देकर ऐसे हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से पेशी के लिए राजस्थान ले जाए जा रहे विचाराधीन कैदी कुख्यात प्रवीण डागर (24) को पुलिसवाले उसके घर झड़ौदा कलां लेकर पहुंच गए। यहां वह पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया।
उत्तराखंड पुलिस की शिकायत पर दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रवीण के परिजन और उत्तराखंड पुलिस के जवान शक के घेरे में हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रवीण पर दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल वह हरिद्वार की जेल में बंद है। राजस्थान के एक मामले में उसकी तारीख थी। चार पुलिसकर्मियों की टीम उसे लेकर राजस्थान गई थी। वहां से मंगलवार को पुलिसवाले उसे बिना इजाजत दिल्ली में उसके झड़ौदा कलां स्थित घर पर ले गए।
सिर्फ दो ही पुलिसकर्मी ही उसे घर लेकर गए थे। इस बीच, रात करीब 3 बजे प्रवीण के ही परिवार ने पीसीआर को कॉल कर उसके भाग जाने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो उत्तराखंड के दोनों पुलिसकर्मी कमरे में बंद मिले। दिल्ली पुलिस आशंका जता रही है कि परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर प्रवीण को खुद भगाया। इसके बाद खुद इसकी सूचना पुलिस को दी।