फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   principal torture student for school fee.

फीस नहीं दी तो छात्रों को किया टॉर्चर, हालत बिगड़ी

Fri, 24 Jul 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नारसन (रुड़की)
ब्यूरो / अमर उजाला, नारसन (रुड़की) Updated Fri, 24 Jul 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
principal torture student for school fee.

फीस नहीं देने पर रुड़की स्थित राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्या पर आरोप है कि उन्होंने पांच छात्रों को आधे घंटे तक धूप में खड़ा करने की सजा दे दी। जिसमें एक छात्र की हालत बिगड़ गई। छात्र को तेज बुखार आ गया।

विज्ञापन


अमानवीय व्यवहार से आक्रोशित परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रधानाचार्य ने भी एक अभिभावक पर स्कूल की बस को रास्ते में रोकने और चालक से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी स्कूल में पढ़ रहे पांच छात्रों के परिजनों ने जुलाई माह की समय से जमा नहीं की। स्कूल की ओर से 21 जुलाई तक फीस जमा करने के निर्देश छात्रों को दिए थे, लेकिन कक्षा दो, कक्षा पांच और कक्षा सात के पांच छात्र फीस जमा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बीते मंगलवार को प्रधानाचार्या ने फीस जमा नहीं करने वाले पांचों छात्रों को अपने ऑफिस में बुलाया और उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद उन्हें धूप में खड़ा कर दिया।

इस दौरान एक छात्र की हालत बिगड़ गई। जिसे देख अन्य छात्रों को क्लास में भेज दिया गया। छात्रों ने घर आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। गुरुवार को परिजनों ने मामले की तहरीर नारसन चौकी पुलिस को दी है।

चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्रों को सजा दिए जाने के मामले में तहरीर आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

स्कूल ने भी दी तहरीर
वहीं स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। प्रधानाचार्य मंजू खेर ने बताया कि फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को सामान्य तौर पर यह कहा जाता है कि वह अपने अभिभावकों को फीस जमा कराने के लिए कहें।

ऐसा ही इन छात्रों के साथ भी हुआ था, लेकिन एक छात्र के अभिभावकों ने गुरुवार को अपने गांव से आ रही स्कूल की एक बस को रोका और चालक के साथ अभद्रता करते हुए बस में आग लगा देने की धमकी दी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ नारसन चौकी में तहरीर दी गई है।

बीईओ को सौंपी मामले की जांच
मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय नौडियाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि छात्रों को शारीरिक रूप से दंडित नहीं किया जा सकता है। छात्रों को फीस के लिए धूप में खड़ा किया जाना अमानवीय है।


यदि स्कूल ने छात्रों को इस प्रकार की सजा दी है तो यह बेहद गलत है। मामले की जांच कराएंगे। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी नारसन को विद्यालय में जांच के लिए भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed