फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Principal Secretary of PMO discussed with CM on Badrinath Master Plan works Uttarakhand news in hindi

Dehradun: बदरीनाथ से लौटकर पीएमओ के अफसरों ने की सीएम धामी से मुलाकात, मास्टर प्लान के कार्यों पर की चर्चा

Sat, 24 Jun 2023 11:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

केदारनाथ के पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण के कार्यों के साथ बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति जानने के लिए पीएमओ की टीम उत्तराखंड पहुंची थी। खराब मौसम के कारण टीम केदारनाथ नहीं जा पाई।

विज्ञापन
Principal Secretary of PMO discussed with CM on Badrinath Master Plan works Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ से लौटकर पीएमओ के अफसरों ने मुख्यमंत्री से की भेंट - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की। शुक्रवार को पीएमओ की टीम बदरीनाथ में मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करने के बाद देहरादून लौटी।

विज्ञापन

देहरादून पहुंचे पीएमओ के अधिकारियों की टीम ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की। पीएमओ की टीम में सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी शामिल थे। केदारनाथ के पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण के कार्यों के साथ बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति जानने के लिए पीएमओ की टीम उत्तराखंड पहुंची थी। खराब मौसम के कारण टीम केदारनाथ नहीं जा पाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बेटा न होने से गुस्साए पिता ने कर दी दो मासूम बेटियों की हत्या, दादी को इस हाल में मिली पोतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बदरीनाथ का रुख किया, जहां मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के लिए प्रमुख सचिव ने कार्यदायी एजेंसी को समयबद्ध ढंग से काम करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने सीएम से पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर चर्चा की। सीएम ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी केदारनाथ बदरीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed