फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Principal Secretary (Energy) stated that the procurement of 1320 MW of power was conducted through a transparent process.

Dehradun News: प्रमुख सचिव ऊर्जा बोले- पारदर्शी प्रक्रिया से हुई 1320 मेगावाट बिजली खरीद

Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary (Energy) stated that the procurement of 1320 MW of power was conducted through a transparent process.
देहरादून। उत्तराखंड में 1320 मेगावाट कोयला आधारित बिजली की प्रस्तावित खरीद पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इन आरोपों को तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया नियमों, तकनीकी आवश्यकताओं और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के तहत हो रही है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव सुंदरम ने कहा कि इसका उद्देश्य किसी निजी कंपनी को लाभ पहुंचाना नहीं बल्कि राज्य की अगले 25 वर्षों की आधार-भार बिजली जरूरत सुरक्षित करना है। इस निविदा में किसी कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है। कोटेशन के लिए अनुरोध (आरएफक्यू) चरण में पांच कंपनियां पात्र पाई गई हैं। अंतिम चयन खुली प्रतिस्पर्धी बोली (कुल शुल्क) के आधार पर होगा। बोलीदाताओं को देश में उपयुक्त स्थान चुनने का विकल्प मिला है, जो उत्तराखंड के पर्यावरण और कोयला परिवहन लागत को देखते हुए है।
विज्ञापन


सुंदरम ने कहा कि निश्चित शुल्क की सीमा 70 से बढ़ाकर 75 फीसदी करने से उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं बढ़ेगा। अंतिम दरें कुल शुल्क पर निर्भर करेंगी, जिसे उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने जांच के बाद स्वीकृत किया है। राज्य की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहली इकाई 42 महीने और दूसरी 48 महीने में शुरू करने का लक्ष्य है। 25 वर्षों में 1.60 से 1.66 लाख करोड़ रुपये का अनुमान वास्तविक आपूर्ति पर संभावित खर्च है, यह कोई एकमुश्त भुगतान नहीं है। तकनीकी सीमाओं के कारण पूर्व में यूजेवीएनएल-टीएचडीसी संयुक्त उपक्रम संभव नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed