फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Principal in charge of another school molesting girl student

उत्तराखंडः छात्रा के साथ दूसरे स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Principal in charge of another school molesting girl student
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां क्रास कंट्री दौड़ में शामिल होने आई एक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा के साथ दूसरे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने छेड़खानी की।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, घटना को लेकर छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित छात्राओं ने विद्यालय में कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रधानाचार्य को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा अधिकारियों को भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने छात्राओं के हवाले से बताया कि गांधी जयंती की उपलक्ष्य में एक अक्तूबर को क्रास कंट्र्ी दौड़ का आयोजन किया गया था। दौड़ संपन्न होने के बाद एक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने जिले के एक बालिका इंटर कालेज की दो छात्राओं को रोक दिया। इनमें एक छात्रा उसकी रिश्ते की भतीजी थी। उसने छात्राओं को दुकान से खरीदा हुआ एक फावड़ा देते हुए एक होटल में भेजा। दोनों छात्राएं वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रभारी प्रधानाचार्य भी स्वयं होटल के कमरे आ धमका और दरवाजा बंद कर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा किसी तरह खिड़की से कूदकर उसके चंगुल से बच निकली। 

बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर विद्यालय की छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग लेकर विद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं होने दिया। कक्षाओं का बहिष्कार छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और विरोध प्रदर्शन कर आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे धकेलने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसपी यशवंत सिंह चौहान को शीघ्र आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा। पुलिस ने छात्राओं को समझा बुझाकर विद्यालय भेजा। इसके बाद पुलिस टीम भी विद्यालय पहुंची। थानाध्यक्ष योगेंद्र गुसांई ने बताया कि बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य खेमराम खनेड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी जीआईसी सावरीसैंण में तैनात हैं। पीड़िता के बयान भी लिए गए हैं। 

दो अक्तूबर को जब छात्राओं को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने गांधी जयंती समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया। तब प्रधानाचार्य ने छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराया। राष्ट्रीय पर्व होने के कारण छात्राएं मान गई। 

आरोपी प्रधानाचार्य पर भड़कीं छात्राएं 
मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य जैसे ही बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचे तो आक्रोशित छात्राएं उन पर भड़क उठी और प्रधानाचार्या कक्ष में ही उन्होंने अपना आक्रोश प्रकट किया। छात्राओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले को रफा दफा करना चाहते हैं। आरोपी प्रधानाचार्य को विद्यालय में बुलाकर पीड़ित छात्रा पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed