{"_id":"b53027d433b90352bca6f0d7ad46da8f","slug":"prince-charls-visit-close-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही दंपति तीर्थनगरी से हुए विदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही दंपति तीर्थनगरी से हुए विदा
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस चार्ल्स ने शुक्रवार को तीर्थनगरी से विदा हो गए। उनका काफिला सम्मान के साथ नरेंद्रनगर से तीर्थनगरी होते हुए जौलीग्रांट के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
काफिले के गुजरने के बाद जाम से परेशान लोगों के साथ ही तीन दिन से प्रिंस के दौरे के चलते व्यस्त प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस और वन विभाग मुस्तैद
शाही मेहमान सुबह करीब 9:20 बजे नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल से गंतव्य के लिए रवाना हुए। उनका काफिला सुबह 9:50 बजे भद्रकाली होते हुए नटराज चौक से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकला।
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस-प्रशासन और वन विभाग मुस्तैदी से तैनात रहा।
सड़कों पर जीरो जोन
काफिले के गुजरने से कुछ देर पहले सड़कें जीरो जोन कर दी गई थी। इस दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे।दून मार्ग पर काफिले के गुजरने से करीब 15 मिनट पहले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी, जो काफिले के जाने के 15 मिनट बाद खोली गई।
विज्ञापन
लिहाजा लोगों को करीब आधा घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। जिससे नौकरीपेशा, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।