{"_id":"666dbce95f52eccc80056ed2","slug":"prime-minister-narendra-modi-wife-jashoda-ben-visits-rishikesh-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जन्मदिन पर ऋषिकेश पहुंची जशोदा बेन, भगवान शिव का अभिषेक कर मां गंगा का लिया आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जन्मदिन पर ऋषिकेश पहुंची जशोदा बेन, भगवान शिव का अभिषेक कर मां गंगा का लिया आर्शीवाद
Sat, 15 Jun 2024 09:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:40 PM IST
सार
जशोदा बेन का ऋषिकेश से विशेष लगाव है। वह अक्सर यहां आती हैं। पिछले वर्ष वह नीलकंठ की यात्रा पर भी गईं थीं। शनिवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे ऋषिकेश में अपने किसी करीबी के यहां पहुंची।
विज्ञापन
जशोदा बेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ऋषिकेश पहुंची। बताया जा रहा है कि वह अपने जन्मदिन पर ऋषिकेश की आध्यत्मिक यात्रा पर आई हैं। करीब तीन घंटे तक किसी करीबी के निवास पर समय बिताने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
जशोदा बेन का ऋषिकेश से विशेष लगाव है। वह अक्सर यहां आती हैं। पिछले वर्ष वह नीलकंठ की यात्रा पर भी गईं थीं। शनिवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे ऋषिकेश में अपने किसी करीबी के यहां पहुंची। जशोदा बेन के साथ उनके भाई और भाभी भी आए थे। बताया जा रहा है कि यहां उन्होने हरिद्वार रोड स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में भाई, भाभी के साथ अपने जन्म दिन पर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
भगवान शिव का अभिषेक कर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। इसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं। यहां मायाकुंड में उनके पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी महाराज का श्री रामानंद संत आश्रम हैं, जहां वह अक्सर आती हैं।
विज्ञापन