फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme KYC mandatory Farmers required to do KYC by July 31

Kisan Samman Nidhi: केवाईसी नहीं की तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि, इस तारीख तक है आखिरी मौका

Sat, 23 Jul 2022 01:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 01:36 PM IST
सार

प्रदेश में लगभग नौ लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिलती है। प्रत्येक चार महीने में किसानों के खातों में दो हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है लेकिन योजना में फर्जीवाड़ा भी किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए अब किसानों को केवाईसी करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme KYC mandatory Farmers required to do KYC by July 31
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े को रोकने लिए अब केवाईसी करना अनिवार्य है। योजना का लाभ पाने वाले सभी किसानों को 31 जुलाई तक केवाईसी करना होगा। इस तिथि तक केवाईसी न करने पर सम्मान निधि की किस्त बंद हो जाएगी। इस संबंध में सचिव राजस्व एवं राज्य नोडल अधिकारी चंद्रेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की राशि दी जाती है। प्रत्येक चार महीने में किसानों के खातों में दो हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है लेकिन योजना में फर्जीवाड़ा भी किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए अब किसानों को केवाईसी करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

 

सचिव राजस्व व राज्य नोडल अधिकारी चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार किसानों का जन सुविधा केंद्रों पर केवाईसी अपडेट करने की सुविधा है। जहां पर किसान कृषि भूमि का खसरा नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, योजना में पंजीकरण संख्या से केवाईसी को अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आफत बनकर बरस रही बारिश: घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, जोखिमभरी आवाजाही, पहाड़ का दर्द बयां करती ये तस्वीरें

इसके लिए किसानों को 31 जुलाई का समय दिया है। जिन किसानों ने इस तिथि तक केवाईसी अपडेट नहीं किया तो उनकी सम्मान निधि की किस्त बंद हो जाएगी। प्रदेश में नौ लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed