फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister farmer honor fund first instalment will release before march

लोस चुनाव से पहले किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की पहली किश्त, मिलेंगे 6000 रुपये सालाना

Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister farmer honor fund first instalment will release before march
money

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किश्त किसानों के खातों में आ जाएगी। सरकार चाहती है कि चुनाव से पहले यह योजना धरातल पर आ जाए। इसलिए उत्तराखंड सरकार ने कृषि भूमि के आधार पर किसानों को चिह्नित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले स्तर पर राजस्व व कृषि विभाग के माध्यम से किसानों का डाटा तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 31 दिसंबर 2018 से लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत दो हेक्टेयर तक कृषि जोत वाले छोटे किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये प्रत्यक्ष रूप से मिलेंगे।
विज्ञापन


हर चार माह में दो हजार रुपये सीधे किसानों के खातों में आएंगे। मार्च 2019 तक किसानों को योजना की पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपये मिल जाएंगे। किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राजस्व विभाग के पास किसानों का रिकॉर्ड उपलब्ध है, लेकिन योजना के लिए राजस्व व कृषि विभाग नए सिरे से किसानों का ब्योरा तैयार करेंगे। जल्द ही राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक भी होने जा रही है।

92 प्रतिशत किसान होंगे लाभान्वित
सम्मान निधि योजना के लिए खसरा खतौनी के आधार पर किसानों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। जिनके पास दो हेक्टेयर तक कृषि जोत है, उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्य राजस्व आयुक्त कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2010-11 में प्रदेश में 6.72 लाख किसान ऐसे थे, जिनके पास कृषि जोत एक हेक्टेयर से कम है। वहीं, 1.57 लाख से अधिक किसानों के पास एक से दो हेक्टेयर तक ही कृषि भूमि है। प्रदेश सरकार का मानना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से राज्य के 92 प्रतिशत यानी करीब नौ लाख किसान लाभान्वित होंगे।

प्रदेश के 6.98 लाख हेक्टेयर पर खेती
राज्य में 6.98 लाख हेक्टेयर भूमि पर 10 लाख से अधिक किसान खेतीबाड़ी करते हैं। राज्य गठन के बाद 17 सालों में 0.72 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में कमी आई है। 3.18 लाख हेक्टेयर भूमि बंजर और 1.43 लाख हेक्टेयर परती भूमि है। राज्य का अधिकांश क्षेत्रफल वन भूमि के अंतर्गत है। जिस कारण पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों पर छोटी-छोटी कृषि जोत है।

खसरा खतौनी के आधार पर जिन किसानों के पास दो हेक्टेयर तक कृषि जोत है, उनका ब्योरा तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस ब्योरे में किसानों का आधार नंबर व बैंक खातों का डिटेल भी ली जाएगी। जल्द ही शासन स्तर पर बैठक कर योजना की रूपरेखा बनाई जाएगी।
- डी. सेंथिल पांडियन, सचिव, कृषि एवं उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed