फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister Employment Generation Program: margin money of 65.91 crore Rupees approved for 794 projects

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम: 794 प्रोजेक्ट को 65.91 करोड़ की मार्जिन मनी मंजूर 

Mon, 23 Nov 2020 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 11:28 PM IST
सार

  • बीते तीन सालों में योजना से 40 हजार लोगों को मिला रोजगार
  • 4964 लाभार्थियों को दी गई 100 करोड़ से अधिक की मार्जिन मनी  

विज्ञापन
Prime Minister Employment Generation Program: margin money of 65.91 crore Rupees approved for 794 projects
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) में चालू वित्तीय वर्ष में सितंबर तक रोजगार के लिए 794 लाभार्थियों को 65.91 करोड़ की सब्सिडी मंजूर की गई। बीते तीन सालों में 4964 लाभार्थियों को 100 करोड़ से अधिक की सब्सिडी दी गई। इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिला है। 

विज्ञापन


ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र की ओर से पीएमईजीपी योजना शुरू की गई है। कोरोना महामारी के कारण बाहरी राज्यों से लगभग तीन लाख प्रवासी उत्तराखंड लौटे हैं। जिन्हें रोजगार के लिए पीएमईजीपी योजना ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग आयोग को योजना में रोजगार के लिए 3471 आवेदन मिले हैं। इसमें 794 प्रोजेक्टों को 65.91 करोड़ की सब्सिडी स्वीकृत किए गए। विभिन्न बैंकों के माध्यम से 457 लाभार्थियों को 38.54 करोड़ की सब्सिडी वितरित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल का कहना है कि स्वरोजगार के लिए पीएमईजीपी योजना कारगर साबित हो रही है। इस साल सितंबर तक 794 लाभार्थियों को मार्जिन मनी की स्वीकृति दी गई है। 

योजना में ये है सब्सिडी का लाभ 

पीएमईजीपी योजना में रोजगार के लिए विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें केंद्र की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों को 15, 25 व 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।

वहीं, जिन लाभार्थियों ने योजना में ऋण लिया है। उन्हें दूसरे चरण में उद्योगों के विस्तार करने के लिए शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ के ऋण पर 15 लाख और पर्वतीय क्षेत्रों में 20 लाख तक सब्सिडी देने की व्यवस्था है। 

इस वर्ष रोजगार के लिए स्वीकृत मार्जिन मनी का ब्योरा
विभाग                            प्रोजेक्ट (सितंबर तक)  मार्जिन मनी 
जिला उद्योग केंद्र                 421                    33.35 करोड़
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड             332                     27.99 करोड़
खादी ग्रामोद्योग आयोग           41                      4.57 करोड़ 
कुल -                            794                     65.91 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed