फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   priest and auspicious song singing women will get pension.

उत्तराखंड में पुरोहित और मंगलगीत गाने वाली महिलाओं को पेंशन

Tue, 01 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Tue, 01 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
priest and auspicious song singing women will get pension.
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को बग्वालीपोखर के बग्वाल मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर पुरोहितों और मंगलगीत गाने वाली महिलाओं को भी पेंशन दी जाएगी। 65 साल के बुजर्गो को 500 रुपए पेंशन अतिरिक्त दी जाएगी।

विज्ञापन


विंता में नर्सिंग कॉलेज और एएनएम कॉलेज खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति दी सीएम ने इस मौके पर दी। विंता में जलाशय बनाने, बग्वालीपोखर के मेला स्थल को भव्य रूप देने तथा भतौरा में संचालित आईटीआई का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेर सिंह गांधी के नाम से करने की घोषणा भी उन्होंने की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बग्वाल मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने के लिए देहरादून में बनाई गई कमेटी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मेले संस्कृति के अनुरूप होने चाहिए तभी इनका महत्व बढ़ेगा। कलाकारों, शिल्पकारों सहित कई वर्ग के लोगों के लिए पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जो महिलाएं पारंपरिक खेती के अलावा सब्जी उत्पादन करेंगी, उन्हें मनरेगा कार्यकर्त्री के रूप में प्रोत्साहित किया जाएगा। सामूहिक खेती करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो चकबंदी की परिकल्पना को साकार करेगा। इससे पूर्व भंडरगांव से पहुंचे दो जोड़ी नगाड़े निशानों के साथ ओड़ा भेंटने की रस्म अदा की गई।

उत्तराखंड का छह अग्रणी राज्यों में स्थान : सीएम 

priest and auspicious song singing women will get pension.
हरीश रावत

बग्वालीपोखर में बग्वाल मेले के दौरान सीएम रावत ने कहा कि  विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड अब छह अग्रणी राज्यों में स्थान पा चुका है। सरकार का मुख्य फोकस ग्रामीण महिलाओं के उत्थान पर है। सीएम रावत ने कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है।

उत्तराखंड राज्य अन्य राज्यों की अपेक्षा विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार धाम यात्रा आयोजित की गई है। अब तक राज्य में 15 लाख से भी अधिक पर्यटक आ चुके हैं। इसे40 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। 

सड़कों से जोड़े जा रहे गांव: मदन बिष्ट
द्वाराहाट। बग्वालीपोखर में बग्वाल मेले में स्थानीय विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि द्वाराहाट क्षेत्र में तीन सौ करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं। इनमें अधिकांश पूरे हो गए हैं। क्षेत्र के गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी मेले का गौरव बढ़ाने की बात कही।

शौर्य चक्र विजेता के परिजन सम्मानित
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शौर्य चक्र विजेता चंद्र सिंह, कुन्दन सिंह और जगत बोरा के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें चंद्र सिंह की माता शांति भंडारी, कुंदन सिंह की माता मोहनी देवी और जगत सिंह की पत्नी बीना बोरा  शामिल थीं।  मुख्यमंत्री ने स्वामी अमरदास की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाए। लोक गायक प्रताप सिंह टाइगर की कुमाऊंनी कविता संग्रह कौतिक का भी सीएम ने अवलोकन किया।

बुजुर्ग महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री
द्वाराहाट। मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से रूबरू हुए। आते ही वह सभा स्थल पर मौजूद बुजुर्ग महिलाओं से मिलना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। उन्होंने बुजुर्गों से भविष्य के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed