{"_id":"19102c69ad296f92dfd6b40f968471a9","slug":"price-hike-in-pulses-and-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मारः नॉन ब्रांडेड भी हुआ ब्रांडेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मारः नॉन ब्रांडेड भी हुआ ब्रांडेड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादूनवासी अभी तक प्याज, टमाटर में महंगाई का दर्द झेल रहे थे, लेकिन अब दाल, रोटी ने इन्हें परेशान करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
ब्रांडेड, नॉन ब्रांडेड दोनों तरह के आटे पर महंगाई की मार पड़ी है। शक्तिभोग का 10 किलो का कैरी बैग तकरीबन एक माह पहले 246 रुपए का आ रहा था, जो अब 260 रुपए का है। इस पर 24 रुपए की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
इसी तरह आशीर्वाद ब्रांड के आटे पर भी बढ़ोतरी है। वहीं नान ब्रांडेड आटे पर भी दो से लेकर चार रुपये तक की बढ़ोतरी है। दालों के दामों में भी दो से चार रुपए तक का फुटकर में अंतर पड़ा है।
आटा और अन्य जिंसों की कीमत (रु. में)
आटा
मकई - 24-26
चना - 24-26
गेहूं - 17, 18, 20, 22 (क्वालिटी के मुताबिक)
दालें
चना - 45
अरहर, हाइब्रिड (मोटी) - 80
देसी ( पतली) - 80
मसूर - 56
उड़द - 56
मूंग - 76
राजमा, चकराता - 140
चित्रा - 120
डिस्को - 100
छोटा राजमा - 90
सफेद छोले - 70
कदम-दर-कदम बदलते हैं दाम
ललित जनरल स्टोर, रिस्पना
आटा, चक्की - 20, मक्का - 25
अरहर - 72
चना - 52
छोला चना - 60/ 70
राजमा - 115/100/90
मूंगदाल - 80
स्टार स्टोर, सहारनपुर रोड
आटा, मील का -24, चक्की-22, मक्का - 23
काले चने - 100
अरहर - 10
संतोष प्रोविजनल स्टोर, माजरा
आटा, मक्का-30, चक्की- 22, मील -20
अरहर - 80
मलका - 70
संजय ट्रेडर्स, माजरा
आटा, चक्की-20, मील -20
राजमा - 80,100,110,120
अरहर, कानपुरी - 74
सादा - 72।
मलका - 60
वजन कम करके हो रहा खेल
जनता पर महंगाई की मार अप्रत्यक्ष रूप से भी पड़ रही है। कुछ उत्पाद ऐसे हैं, जिनकी कीमतों पर तो असर नहीं पड़ा है, लेकिन इनका वजन घटा दिया गया है। खासतौर पर चिप्स जिसका 15 ग्राम का पैकेट पांच रुपये का था, अब उसका वजन साढ़े 12.5 ग्राम रह गया है। कीमत में अलबत्ता अंतर नहीं है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---