फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president's rule is Temporary solution: venkaiah naidu

राष्ट्रपति शासन अस्थायी उपाय, विधानसभा बहाल हो सकती थी: नायडू

Sat, 23 Apr 2016 01:16 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
president's rule is Temporary solution: venkaiah naidu
वेंकैया नायडु - फोटो : pti

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाना अस्थायी उपाय था और राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा को बहाल किया जा सकता था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने यह बात उच्च न्यायालय द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन रद करने के एक दिन बाद शुक्रवार को कही। नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट मानना है कि उत्तराखंड में संवैधानिक संकट था क्योंकि विधानसभा में विनियोग विधेयक पारित नहीं किया गया।
विज्ञापन


संसदीय मामलों के मंत्री नायडू ने कहा कि सरकार का मानना है कि अनुच्छेद 356 के अलावा कोई रास्ता नहीं था। विधानसभा को भंग नहीं किया गया क्योंकि संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था। वहां अस्थायी रूप से राष्ट्रपति शासन लगाया गया और किसी भी वक्त विधानसभा को बहाल किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जहां तक हमारी बात है तो हम हमेशा कानून और संविधान का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed