{"_id":"5bd5eff7bdec22693c1033da","slug":"president-ramnath-kovind-will-do-ganga-aarti-before-gyan-kumbh-in-patanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानकुंभ से पहले देशभर के शिक्षाविद् करेंगे गंगा आरती, राष्ट्रपति कोविंद भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानकुंभ से पहले देशभर के शिक्षाविद् करेंगे गंगा आरती, राष्ट्रपति कोविंद भी होंगे शामिल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
गंगा आरती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के शिक्षाविद् हरिद्वार में गंगा आरती करेंगे। तीन नवंबर को आयोजित ज्ञानकुंभ में शाम को राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल, मानव संसाधन विकास मंत्री और मुख्यमंत्री आरती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग और पतंजलि की ओर से होने जा रहे ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि तीन नवंबर को ज्ञानकुंभ का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसमें यूजीसी, एआईसीटीई, एमसीआई, एनसीटीई, पीसीआई, बीसीआई समेत विभिन्न संस्थाओं के चेयरमैन, 862 विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न प्रदेशों के उच्चशिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा सचिव शामिल होंगे।
विज्ञापन
दिन में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन के बाद शाम को सभी शिक्षाविद् गंगा आरती में शामिल होंगे। इसमें शिक्षा की बेहतरी की कामना की जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्ञानकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों के चेयरमैन, निदेशक, प्राचार्यों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
निमंत्रण न मिले तो कराएं पंजीकरण
ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ. यूएस रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी व निजी कॉलेजों को निमंत्रण भेजा गया है। यदि किसी को निमंत्रण नहीं मिला हो तो वह ज्ञानकुंभ की वेबसाइट www.gyankumbhuttarakhand.org/ पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।