फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Ramnath Kovind reached Haridwar to attend Silver Jubilee celebrations of Divya Prem Seva Mission

रामनाथ कोविंद : धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा- मेरी छोटी सी भूमिका से रोपित सेवा का बीज आज बन चुका वट वृक्ष

Mon, 28 Mar 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हरिद्वार पहुंचने के दौरान हाईवे और शहर के अंदर जाम लग गया। राष्ट्रपति के लौटने तक बार-बार जाम लगता रहा। फ्लीट निकलने तक शहर की गलियां और कई मार्गों को बंद कर दिया गया। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेलीकॉप्टर से भेल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। 

विज्ञापन
President Ramnath Kovind reached Haridwar to attend Silver Jubilee celebrations of Divya Prem Seva Mission
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समापन समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पहुंचने से पूर्व सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मेरी छोटी सी भूमिका से रोपित सेवा का बीज आज वट वृक्ष बन चुका है। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि संस्था के अध्यक्ष आशीष ने सेवा की जो संकल्पना की है वह इस रूप में साकार होगी। इसके साथ ही मिशन के साथ 25 साल की उनकी यादें फिर से ताजा हो गई हैं।

विज्ञापन


विवार को चंडीघाट पुल के नीचे मां गंगा तट पर स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन परिसर में चल रहे रजत जयंती समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सौभाग्य से देवभूमि उत्तराखंड आने का अवसर उन्हें अनेक बार प्राप्त होता रहा है। इस पवित्र भूमि की यात्रा एक नई ऊर्जा का संचार करती है।
विज्ञापन




यह एक सुखद संयोग है कि राष्ट्रपति पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तराखंड की उनकी पहली यात्रा दिव्य प्रेम सेवा मिशन से ही हुई थी। यह स्थान सृष्टि के पालन और प्रलय सहित जगत की ईश्वरीय लीला के संपूर्ण चक्र से जुड़ा हुआ है। अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की गई जो लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। यह इस माटी का ही प्रभाव था कि मिशन के संस्थापक आशीष ने गंगा के तट पर मानवता की सेवा का यह पुनीत कार्य प्रारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों की सेवा के उद्देश्य से दिव्य प्रेम सेवा मिशन की रखी गई नींव

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान की ओर से अस्पृश्यता का अंत कर उसे दंडनीय बनाया गया लेकिन दुर्भाग्य से सदियों से चली आ रही कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति मानसिक अस्पृश्यता आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई है। यह अज्ञानता आधुनिक युग में भी विद्यमान है। इन्हें दूर करने की दिशा में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सार्थक प्रयासों की वह सराहना करते हैं। कुष्ठ रोगियों की सेवा के उद्देश्य से दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष ने इस मिशन की नींव रखी। आज से दो दशक पूर्व एक युवा का प्रयागराज से हरिद्वार आकर समाज की परंपराओं के विरुद्ध  इस संस्थान की स्थापना और विकास करना आसान नहीं था। कुष्ठ रोगियों का उपचार, विद्यालयों में कुष्ठ प्रभावित लोगों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, छात्रावास की व्यवस्था, विशेषकर बेटियों को भी छात्रावास की सुविधा देना और शोभा स्मृति कौशल विकास केंद्र की स्थापना करना बहुत सराहनीय है। 

ये भी पढ़ें...हरक सिंह के दिल में अभी भी भाजपा: इस बोर्ड को देखकर हो रही चर्चा, पूर्व कैबिनेट मंत्री का पार्टी से प्यार नहीं हुआ है खत्म

राष्ट्रपति ने किया युवाओं से किया योगदान देने का आह्वान

उन्होंने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट सेवाकर्म और समर्पण के लिए इस मिशन की गतिविधियों और उसके विकास को तब से देख रहा हूं जब यहां घासफूस की एक झोपड़ी में कुष्ठ पीड़ितों की चिकित्सा सेवा आरंभ की गई थी। आज यह मिशन बड़े पैमाने पर सेवारत है और जन-चेतना का संचार भी कर रहा है। आज उनके मानस पटल पर वे सभी पुरानी स्मृतियां धीरे-धीरे उभर रही हैं। उन्होंने देश के युवाओं से कुष्ठ प्रभावित लोगों की सेवा करने के अनुकरणीय उदाहरणों से प्रेरणा लेकर सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज परिसर पहुंचने पर शिव अवतरण, शिव ज्ञान से जीव सेवा यज्ञ, सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन, एक वर्षीय अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज परिसर में विल्व के पौधे रोपे। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह, देश की प्रथम महिला सविता कोविंद,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डा. आशीष गौतम, संयोजक संजय चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. धन सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, शिव प्रताप शुक्ल, सचिव विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। 

राष्ट्रपति के लौटने तक बार-बार लगता रहा जाम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हरिद्वार पहुंचने के दौरान हाईवे और शहर के अंदर जाम लग गया। राष्ट्रपति के लौटने तक बार-बार जाम लगता रहा। फ्लीट निकलने तक शहर की गलियां और कई मार्गों को बंद कर दिया गया।
रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेलीकॉप्टर से भेल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। करीब साढ़े दस बजे उनकी फ्लीट वहां से रवाना होकर भेल मुख्य मार्ग, भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक, प्रेम नगर चौक से होकर हाईवे से होते हु चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुंची। इस दौरान सड़क यातायात को रोकते हुए बिल्कुल खाली करा दिया गया। राष्ट्रपति की फ्लीट निकल जाने के बाद जब वाहनों को जाने दिया गया तो यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। हर तरफ जाम लग गया। देहरादून-दिल्ली हाईवे के साथ ही शहर के अंदर भी वाहनों की कतारें लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed