फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president of india ramnath kovind in jaspur uttarakhand

बौद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि काशीपुर आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 

Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
president of india ramnath kovind in jaspur uttarakhand
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष सितंबर या अक्तूबर में काशीपुर में प्रस्तावित बौद्ध सम्मेलन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हो सकते हैं। उन्हें आमंत्रित करने के लिए जसपुर से गए प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शिक्षा संस्थान के महासचिव एच. औतानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रेवरेंड एल. अश्वघोष ने सितंबर या अक्तूबर में होने वाले दो दिनी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए आमंत्रण पत्र दिया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शिक्षा संस्थान के सदस्य सचिन कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति की ओर से तिथि देने के बाद ही सम्मेलन की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


सम्मेलन देहरादून या काशीपुर में होगा, इसका फैसला तिथि मिलने के बाद तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में थाइलैंड, श्रीलंका, जापान, लाओस (कंबोडिया), म्यांमार, सिंगापुर, मलयेशिया, हांगकांग, इंडोनेशिया, मंगोलिया, फ्रांस, भूटान, नेपाल आदि देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भिक्षु संघ घोष, शाक्या सिंह, कुलवंत सिंह, सचिन कुमार, सुरेश कुमार आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed