फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president of india dehradun visit

IGNFA के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति, अधिकारियों को दिए अवॉर्ड

Fri, 05 May 2017 04:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 May 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
president of india dehradun visit
pranab mukherjee - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सुबह करीब साढ़े 11 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में राज्यपाल केके पॉल भी ने राष्ट्रपति ने स्वागत किया। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, सीएस एस रामास्वामी स्वागत के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन


जिसके बाद करीब 12 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पर्यवहन मंत्री भी मौजूद रहे। आइजीएनएफए के दीक्षांत समारोह में पास आउट होने वाले अधिकारियों को डिप्लोमा व अवार्ड भी प्रदान किए। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश कैडर के पुनीत गोयल को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु  का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें 19 में से कुल चार अवार्ड मिले। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) के वर्ष 2015-17 में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में 47 प्रशिक्षु अधिकारी पास आउट हुए। इनमें 45 अधिकारी देश को मिले, जबकि भूटान के दो प्रशिक्षु अधिकारी भी पास आउट हुए। अकादमी के 77 सालों के इतिहास में अब तक यहां से 345 अधिकारी पास आउट हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने पासआउट होने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि अब पाठ्यक्रम से हटकर रियल लाइफ में वनों की चुनौतियों का सामना करने को उन्हें तैयार रहना होगा। साथ ही देश की धनी जैवविविधता की रक्षा करने का बीड़ा उठाना होगा। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को वन प्रबंधन के विभिन्न आयाम पर फोकस करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 से अब तक 64.2 मिलियन हेक्टेयर जंगल बढे हैं, लेकिन अभी कई मील के पत्थर बनाने हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के प्रभाव को कम करने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

आज-कल रूट प्लान देखकर ही बाहर निकलें 
कैंट क्षेत्र स्थित आईजीएनएफए के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन के चलते शुक्रवार और शनिवार को रूट डायवर्ट रहेगा। परेशानी से बचने के लिए बेहतर होगा कि पूरा डायवर्ट प्लान पढ़कर ही बाहर निकलें। जीटीसी हेलीपैड पहुंचने से पहले वीवीआईपी रूट को जीरो जोन घोषित कर यातायात डायवर्जन किया जाएगा। भारी वाहनों को लालतप्पड़ पर रोका जाएगा। जबकि, पांवटा से आने वाले वाहनों को सहसपुर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।


यहां रहेगा रूट डायवर्ट
1. विजय कॉलोनी पुल से कोई भी वाहन एनेक्सी तिराहे की तरफ नहीं जाएगा।
2. सर्किट हाउस चौकी से वाहन न्यू कैंट हाउस और सीएसडी कैंटीन तिराहे की ओर नही जाएंगे।
3. दून स्कूल तिराहा और तेल भवन कट से जीटीसी हेलीपैड की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
4. डाकरा बाजार गेट महिंद्रा ग्राउंड से 200 मीटर पहले वाहनों को रोक दिया जाएगा।
5. एमएच डाकरा कट से वाहन सीएसडी कैंटीन तिराहे की ओर नहीं जाएंगे।
6. टपकेश्वर मंदिर कट से कोई भी वाहन कैंट चौराहे की ओर नहीं जाएगा।
7. डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, सूरज टावर की ओर से कोई भी वाहन नहीं आएगा।
8. निंबूवाला रोड, गुरुंग ट्रेडर्स से कोई भी वाहन कैंट चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
9. अंबेडकर स्टेडियम से कौलागढ़ चौक की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
10. एफआरआई के पिछले गेट की ओर से कौलागढ़ की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
11. बल्लूपुर फ्लाईओवर और किशन नगर से कोई भी वाहन एफआरआई की ओर नहीं जाएंगे।

12 एसपी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा की जिम्मेदारी 12 एसपी के अलावा तमाम अधिकारियों को दी गई है। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर दून पुलिस ने रिहर्सल कर तैयारियों को पुख्ता किया। रिहर्सल की वजह से काफी देर तक रूट डायवर्ट रहा। बाकायदा जीटीसी हेलीपैड से फ्लीट एफआरआई तक गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 12 पुलिस अधीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, 26 थानाध्यक्ष, 153 दारोगा, तीन महिला दारोगा, 49 हेड कांस्टेबल, नौ कंपनी पीएसी के अलावा सशस्त्र पुलिस के छह मुख्य आरक्षी, 40 आरक्षी, यातायात पुलिस के सात निरीक्षक, सात उपनिरीक्षक, 21 मुख्य आरक्षी और 41 आरक्षी मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed