{"_id":"5a1c56674f1c1b001c8b56cd","slug":"president-kovind-give-lifetime-peace-and-service-award-to-swami-chinanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिदानंद को लाइफ टाइम पीस एंड सर्विस अवार्ड, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिदानंद को लाइफ टाइम पीस एंड सर्विस अवार्ड, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि को हरिजन सेवक संघ की ओर से महात्मा गांधी लाइफ टाइम पीस एंड सर्विस अवार्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वामी चिदानंद मुनि को इस पुरस्कार से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवाजा।
विज्ञापन
आश्रम के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हरिजन सेवक संघ एवं ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस से जुड़े धर्मगुरुओं और देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल ने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि को पुरस्कार दिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने परमार्थ आश्रम की गंगा आरती का जिक्र किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न प्रांतों से आए हरिजन सेवक संघ के सदस्यों से अपने साथ युवाओं को जोड़कर गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि अपने-अपने स्तर पर समाज को जागरूक कर सामाजिक न्याय की संकल्पना को चरितार्थ किया जा सकता है।
हमें राष्ट्रीय एकता के लिए धर्म और जातिवाद से ऊपर उठकर यह सोचने की जरूरत है, कि चाहे हम जो भी हों, लेकिन हमारा ध्वज एक है, इससे राष्ट्र बंधुत्व की भावना सुदृढ़ होगी। इससे पूर्व राष्ट्रपति और संघ के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर जामिया उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी, एचएच डचुंग काबागॉन चेत्सांग रेनपोछे, आर्चबिशप डा. अनिल कुटु, साध्वी भगवती सरस्वती, सरदार कुलदीप भोगल मौजूद रहे।