फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu Will address Uttarakhand Assembly tomorrow silent zone declared up to 300 meters

President Dehradun Visit: कल विधानसभा को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति,  300 मीटर क्षेत्र में साइलेंट जोन घोषित

Sun, 02 Nov 2025 10:50 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:50 AM IST
सार

Dehradun News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिसे देखते हुए राष्ट्रपति आशियाने से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के कड़े 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu Will address Uttarakhand Assembly tomorrow silent zone declared up to 300 meters
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू रविवार को दो दिन के लिए देहरादून प्रवास पर आ रही हैं। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक कड़ा कर दिया है। वहीं, दून में राष्ट्रपति विश्राम के बाद कल विधानसभा को संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन


इसके चलते राष्ट्रपति के देहरादून स्थित आवास के आसपास के क्षेत्र को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत साइलेंट ज़ोन घोषित कर दिया है। जिसमें ब्रह्मकमल चौक से राष्ट्रपति निकेतन होते हुए राजपुर रोड से मसूरी डायवर्जन के आसपास 100 मीटर तक और विधानसभा के आसपास 300 मीटर तक का क्षेत्र शामिल है। यह आदेश आज सुबह 10 बजे से तीन नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


President Haridwar Visit: आज हरिद्वार पहुंचेंगी राष्ट्रपति, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन से आकाश तक पहरा 

एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार और एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने पुलिस फोर्स को सुरक्षा के मद्देनजर ब्रीफ किया। वीवीआईपी भ्रमण के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा रहेगा। ऊंचे भवनों और टंकियों पर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तैनात रहेगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति के प्रवास स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। दौरे के मद्देनजर बच्चों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए तीन नवंबर को शहर के 20 स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed