फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president dehradun visit programme change

राष्ट्रपति का कार्यक्रम बदला, दून में ही करेंगे लंच

Sat, 16 May 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 May 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
president dehradun visit programme change

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब देहरादून में ही लंच लेंगे। राष्ट्रपति अपने प्रस्तावित दून दौरे में दो घंटे पहले ही दून पहुंच जाएंगे। राष्ट्रपति का संशोधित कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। राष्ट्रपति पहले राजभवन जाएंगे, वहां लंच लेंगे। इसके बाद विधानसभा के संबोधन सत्र में शिरकत करने जाएंगे।

विज्ञापन


बताया गया कि पुराने कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति को दिल्ली में लंच लेने के बाद शाम 3.15 बजे देहरादून आना था। यहां पहुंचने पर पहले विधानसभा में संबोधन था, इसके बाद उन्हें राजभवन जाना था, लेकिन जिला प्रशासन के प्रस्तावित कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लग गई है।
विज्ञापन


अब वे पहले राजभवन जाएंगे, वहां लंच के बाद विधानसभा में संबोधन देंगे। विस में संबोधन के बाद राष्ट्रपति फिर राजभवन जाएंगे। यहां रिजर्व टाइम के बाद उनका गणमान्य लोगों से भेंट का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राष्ट्रपति इसमें शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन (19 मई) वह राजभवन परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बदलने के बाद यह होगा महामहिम का नया कार्यक्रम

president dehradun visit programme change

राष्ट्रपति का कार्यक्रम बदल गया है। अब वह करीब दो घंटे पहले ही दून पहुंच जाएंगे।  
- रविनाथ रमन, डीएम

प्रस्तावित कार्यक्रम
18 मई
- जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन दोपहर 1.15 बजे
- फिर जौलीग्रांट से डीटीसी (गढ़ी कैंट) हेलीपेड पहुंचेंगे दोपहर 1.45 बजे
- डीटीसी से राजभवन पहुंचेंगे दोपहर 2 बजे
- राजभवन से विधानसभा के लिए रवानगी दोपहर 3.45 बजे
- विधानसभा पहुंचेंगे शाम 4 बजे
- विधानसभा में संबोधन शाम 5 बजे तक
- राजभवन वापसी शाम 5.15 बजे
- गणमान्य लोगों से भेंट शाम 6 बजे से 6.45 बजे तक
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत शाम 7 बजे से 7.40 बजे तक

19 मई
- राजभवन में पौधरोपण सुबह 10.45 बजे
- राजभवन से रवानगी सुबह 11 बजे
- डीटीसी हेलीपेड पहुंचेंगे सुबह 11.15 बजे
- जौलीग्रांट पहुंचेंगे सुबह 11.35 बजे
- दिल्ली रवानगी सुबह 11.40 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed