फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presented a four kg silver drum to Shilgur Maharaj

Dehradun News: ध्याटुड़ियों ने शिलगुर महाराज को भेंट किया चार किलो के चांदी का ढोल

Mon, 03 Jun 2024 05:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Presented a four kg silver drum to Shilgur Maharaj
मसराड गांव की ध्याटुड़ियों (बेटियों) ने सिली गोथान स्थित शिलगुर महाराज के मंदिर में चांदी का ढोल भेंट किया। देवता से परिवार की सुख-शांति की कामना की। गांव की ध्याटुड़ियां रविवार को पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंची थी। उन्होंने लोकगीतों पर नृत्य भी किया। उसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


मसराड गांव की ध्याटुड़ियों ने एक साल पहले शिलगुर देवता को चांदी का ढोल चढ़ाने का निर्णय लिया था। इसको गांव की 150 विवाहित एवं अविवाहित ध्याटुड़ियों ने पूरा किया। चार किलो वजन के चांदी के ढोल को पहले सुबह हरिपुर स्थित यमुना नदी में विधि-विधान से स्नान करवाया गया। उसके बाद ढोल को गांव ले आए और पूजा अर्चना के बाद देवता को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

गांव की सामो देवी, रूपो देवी, बरो देवी, मीमो देवी, अनारी देवी, प्रभा देवी, खिलो देवी और चमो देवी आदि ने कहा कि चांदी के ढोल के लिए छोटी ध्याटुड़ियों से 500 रुपये, बड़ी ध्याटुड़ियों से एक हजार और विवाहित ध्याटुड़ियों से दो हजार रुपये एकत्र किया गया था। इसी पैसे से चांदी के ढोल और भंडारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान देव पुजारी गजेंद्र सिंह, कंपाल सिंह, बजीर यशपाल सिंह चौहान, भंडारी गंभीर सिंह, जयपाल सिंह, गांव स्याणा श्याम सिंह चौहान, कांति दास, विरेंद्र सिंह चौहान, प्रीतम सिंह चौहान, सुनील सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed