फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prerna become inspiration for hilly area women

पहाड़ की महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है प्रेरणा की कहानी, जरूर पढ़ें...

Wed, 20 Jun 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 20 Jun 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
prerna become inspiration for hilly area women
Denali Peak America

अमेरिका की सर्वोच्च डेनाली चोटी पर बिना किसी गाइड के आरोहण करने वाली और माउंटेन-रॉक क्लाइंबिंग में देश-विदेश में नाम कमा चुकीं प्रेरणा डांगी का अल्मोड़ा पहुंचने पर मंगलवार को स्वागत किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उत्तराखंड साइकिलिस्ट, हाई एडवेंचर समेत रॉक और माउंटेन क्लाइंबिंग से जुड़े सदस्यों ने प्रेरणा और उनके परिवार का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।  
विज्ञापन


यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मजखाली निवासी वर्तमान में दिल्ली में रहने वाली प्रेरणा के हौसले की सभी ने जमकर तारीफ की। उत्तराखंड साइकिलिस्ट के जय मित्र बिष्ट ने कहा कि प्रेरणा का संघर्ष और उनकी कहानी पहाड़ की महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय आरोहण बोल्डरिंग प्रतियोगिता में भी जीता स्वर्ण पदक

prerna become inspiration for hilly area women
हाई एडवेंचर के भरत साह ने कहा कि इस फील्ड में काफी कम महिलाएं आती हैं लेकिन प्रेरणा ने अनूठा कार्य कर सबको हिम्मत दी है। इस दौरान वक्ताओं ने प्रेरणा की उपलब्धि गिनाई और युवाओं से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। मालूम हो कि प्रेरणा ने हाल ही में इंदौर में हुई राष्ट्रीय आरोहण बोल्डरिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक  जीता।  

इस मौके पर प्रेरणा ने कहा कि हिमालय हमेशा से उनकी प्रेरणा का स्रोत रहा है। वह प्रकृति के साथ ही पली-बढ़ीं और यहीं से उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिली। उन्होंने कहा कि हिमालय के प्रति प्यार उन्हें इस फील्ड में ले गया। इस अवसर पर प्रेरणा के पिता चंदन डांगी, पुष्पा डांगी, नानी आनंदी देवी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट, राजीव लोचन साह, जंग बहादुर थापा, दयाशंकर टम्टा, जेएस मेहता, दया कृष्ण कांडपाल के अलावा उत्तराखंड साइकिलिस्ट के नंदन रावत, हुकुम रावत, गोकुल साही, माउंटेन राइडर्स के अजेय मित्र, कुणाल तिवारी, रॉक लेजर्ड के विनोद भट्ट समेत पर्यावरण प्रेमी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed