फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prepare Kanji house for stray cattle: CS

लावारिस गौवंशों लिए कांजी हाउस तैयार करें : सीएस

Thu, 08 Jan 2026 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Prepare Kanji house for stray cattle: CS
पालतू जानवर रखने वालों के लिए क्या करें, क्या न एसओपी तैयार की जाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित बैठक में अफसरों को सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों व गौवंश के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लावारिस गौवंशों को रखने के लिए कांजी हाउस तैयार किए जाएं और उनके संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

सीएस बर्द्धन ने कहा कि इसके लिए संबंधित विभाग क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात करें। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में आवारा कुत्तों के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। सचिव परिवहन से कहा कि विभाग सभी बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों के आसपास लावारिस गौवशों और कुत्तों को स्थानीय निकायों की सहायता हटाएं। कहा कि स्थानीय लोगों इन पशुओं को गोद लेने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। इसके अलावा पालतू जानवर रखने वालों के लिए क्या करें, क्या न करें एसओपी तैयार की जाए। बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. आरराजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed