फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations underway to set a new record ahead of Yoga Day

Dehradun News: योग दिवस से पहले नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Mon, 08 Jun 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to set a new record ahead of Yoga Day
- 14 जून को पूरे देश में वर्चुअल माध्यम से होगा योगाभ्यास
विज्ञापन

- आयुष मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। आयुष मंत्रालय ने 14 जून को सुबह सवा छह बजे से साढ़े सात बजे तक वर्चुअल माध्यम से योग अभ्यास करने के लिए सभी राज्यों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वर्चुअल माध्यम से एक साथ जुड़ने वाली लोगों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
आयुष सचिव रंजना राजगुरु ने बताया कि मंत्रालय की ओर से 14 जून को वैश्विक रिकॉर्ड बनाने का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य एक ही समय पर दुनिया भर से सर्वाधिक लोगों को लाइव जोड़ना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत स्मार्टफोन से ऑनलाइन योग अभ्यास सत्र से जुड़ना होगा।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि योग दिवस के तहत प्रदेश भर में अब तक 2800 से अधिक योग संबंधी गतिविधियां आयोजित कराई जा चुकी हैं। इसके माध्यम से कुल 62 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। जिला स्तर पर हरित योग थीम पर राज्य के दुर्गम ट्रेक रूट, प्राकृतिक स्थल, अमृत सरोवर, गंगा तटों पर योग कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को योग से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed