Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for reorganization and delimitation of area and district panchayat wards have intensified

Dehradun: क्षेत्र और जिला पंचायत वार्डों के पुनर्गठन परिसीमन की तैयारियां हुईं तेज, आपत्तियों का होगा निस्तारण

Thu, 12 Sep 2024 09:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 09:30 AM IST
सार

18 सितंबर को प्रस्तावों की अनंतिम प्रकाशन सूची का प्रदर्शन होगा। 24 और 25 सितंबर को डीएम के निर्देशन में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Preparations for reorganization and delimitation of area and district panchayat wards have intensified
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों के पुनर्गठन एवं परिसीमन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। 18 सितंबर को वार्डों की सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण होगा। 26 सितंबर को सभी वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के साथ ही जिले में त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत परिसीमन का कार्य गतिमान है। ग्राम पंचायत और पंचायत वार्डों के परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं अब क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों के परिसीमन का कार्य शुरू होने वाला है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 13 से 17 सितंबर तक वार्डों के परिसीमन एवं पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इसके बाद 18 सितंबर को इन प्रस्तावों की अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर 19 से 23 सितंबर तक लोग आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देशन में 24 से 25 सितंबर तक आपत्तियों पर सुनवाई कर निस्तारित की जाएगी। वहीं 26 सितंबर को क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसके अलावा 27 सितंबर को वार्डों की सूची निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू, भैरव मंदिर में किया जाएगा समापन

दून में हैं 220 क्षेत्र और 30 जिला पंचायत सदस्य
जिले में फिलहाल 401 ग्राम पंचायतों और छह विकासखंडों में 220 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जबकि अध्यक्ष समेत 30 जिला पंचायत सदस्य हैं। हालांकि, ग्राम पंचायत परिसीमन में आठ नवगठित पंचायतें शामिल की गईं हैं। जिससे कुछ क्षेत्रों में थोड़ी परिस्थितियां बदलना लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed