फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for organizing the Sixth World Conference

Dehradun News: आपदा प्रबंधन के छठवें विश्व सम्मेलन की तैयारियां तेज

Sun, 26 Nov 2023 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations for organizing the Sixth World Conference
I-जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में विभागीय अफसरों की हुई बैठक
विज्ञापन

I

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रस्तावित आपदा प्रबंधन पर छठवें विश्व सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में विभागीय अफसरों के साथ बैठक लेकर उन्होंने दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि आयोजन स्थल पर समस्त व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर दें। उन्होंने नगर निगम देहरादून, नगर निकाय डोईवाला को आवागमन रूट पर अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सफाई व्यवस्था बनाने, एनएच, एनएचआई, लोनिवि के अधिकारियों को सड़क मार्गों को दुरुस्त करने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था, जलसंस्थान को पेयजल व्यवस्था के साथ ही पुलिस को आवागमन रूट, कार्यक्रम स्थल एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने के स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed