फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for operation of e-rickshaws through number system in Selaqui

Dehradun News: सेलाकुई में नंबर सिस्टम से ई-रिक्शा परिचालन की तैयारी

Fri, 19 Jul 2024 05:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations for operation of e-rickshaws through number system in Selaqui

विज्ञापन
सेलाकुई में आंतरिक मार्गों पर नंबर सिस्टम से ई-रिक्शा परिचालन की तैयारी की जा रही है। एक दिन में केवल 35 ई-रिक्शा चल सकेंगे। इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर थाना पुलिस और ई-रिक्शा संचालकों के बीच बैठक होनी है।

सेलाकुई बाजार क्षेत्र में करीब 200 ई-रिक्शा चलते हैं। इनका रूट सेलाकुई पुल से सिंघनीवाला तिराहे तक है। यह रूट दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना पुलिस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शा पर चालान और वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन




सेलाकुई में बाजार क्षेत्र बड़ा नहीं है। यहां आंतरिक मार्गों की संख्या भी कम है। ऐसे में आंतरिक मार्गों के अनुसार व्यवस्था के नंबर सिस्टम को लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें रोस्टर के आधार पर नंबर सिस्टम से एक दिन में 35 ई रिक्शा का संचालन होगा। पुलिस ई रिक्शा के स्टैंड के लिए भी जगह तलाश रही। हालांकि, अभी तक ई रिक्शा के स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेलाकुई बाजार में सीमित आंतरिक मार्ग हैं। आंतरिक मार्गों पर एक साथ 200 ई-रिक्शा नहीं चल सकते इसलिए एक दिन में 35 के चलाने पर विचार चल रहा है। पुलिस इनके स्टैंड के लिए जगह भी तलाश रही है। - शैंकी कुमार, थाना प्रभारी, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed