{"_id":"6ad61482d0ffdc8f460c6222","slug":"preparations-for-dussehra-are-complete-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1094046-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दशहरे की तैयारी पूरी, आज रात होगा रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दशहरे की तैयारी पूरी, आज रात होगा रावण के पुतले का दहन
Mon, 19 Oct 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दशहरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विभिन्न समितियों की ओर से रावण के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। मंगलवार सुबह पुतलों को निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। रात में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन होगा।
सरस्वती कला मंच विकासनगर के अध्यक्ष नवनीत वर्मा ने बताया कि दशहरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की ओर से रात करीब 9:30 बजे पुतला दहन किया जाएगा। वहीं, श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट डाकपत्थर के सचिव पंकज नैथाणी ने बताया कि शाम 7:30 बजे रामलीला शुरू होगी और करीब 10.00 बजे दहन होगा।
हरबर्टपुर में भी रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार हैं। दशहरा कमेटी के नीरज रोहिला ने बताया कि पूजा-अनुष्ठान के बाद रात करीब नौ बजे पुतला दहन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। समिति की ओर से कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम रूप दे चुकी हैं।