{"_id":"5d64422f8ebc3e93c125e7ff","slug":"preparations-begin-to-welcome-ganapati-bappa-dehradun-news-drn317599418","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर्व के उपलक्ष में दून के बिंदाल पुल के समीप गणेश जी की मूर्तियां बनाती मूर्तिकार
गणपति बप्पा के स्वागत के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो सितंबर को गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कई स्थानों व मंदिरों में उत्सव के लिए पंडाल सजने लगे हैं। साथ ही सामुदायिक स्थलों पर भी गणेश उत्सव के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।
सोमवार को मोती बाजार युवा समिति की कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक गौरव मितलेश ने बताया कि बप्पा के स्वागत के लिए पंडाल बनना शुरू हो गया है। इस बार मोती बाजार में 11वां गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 30 अगस्त तब बप्पा की मूर्ति दून पहुंच जाएगी। दो सितंबर बप्पा की स्थापना होगी। 12 सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर हर दिन अलग-अलग गायक भजनों की प्रस्तुती देंगे।
कहीं दो तो कहीं ग्यारह दिन विराजेंगे बप्पा
गणेश चतुर्थी पर गणपति जी कहीं दो, कहीं पांच तो कहीं दस दिनों के लिए विराजेंगे। इस दौरान पॉलीथिन उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही इस बार इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिससे की पूजन के बाद मिट्टी के गणेश जी को घर में कुंड बनाकर विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन
सजने लगे मंडप
10 दिन का गणेशोत्सव शुरू होने में अब केवल पांच दिन रह गए हैं। ऐसे में हर सोसाइटी व अन्य लोगों गणपति खरीदने शुरू कर दिए हैं। दो सितंबर को ढोल नगाड़े और बैंड बाजे के साथ शहर की सड़कों पर गणपति को घर ले जाया जा रहा है। गणपति मंडलों में भी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। मंडप सजने लगे हैं और सोसाइटियों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।