{"_id":"65204ad85757deca2806e2d6","slug":"preparation-to-send-garbage-carrying-teenager-to-film-dehradun-news-c-5-1-drn1030-260528-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कूड़ा ढोने वाले किशोर को फिल्म में भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कूड़ा ढोने वाले किशोर को फिल्म में भेजने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
I सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. वीना डंगवाल ने फेसबुक पर डाली थी पोस्ट, अन्य महिला दिया आश्वासनI
‘दिखने में सुंदर, स्मार्ट, हेयर स्टाइल बेहतरीन, आंखों में नीलापन और परफेक्ट पर्सनालिटी वाला 16 वर्षीय किशोर लोगों के घरों से कूड़ा ढोता है। जिस उम्र में किशोर कूड़े का काम कर रहा है, असल में यह उम्र उसकी पढ़ाई की है।’ समाजसेवी और नवोदय विद्यालय समिति उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड की सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. वीना डंगवाल की इस फेसबुक पोस्ट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पर एक महिला ने किशोर को फिल्म भेजने का आश्वासन भी दिया है।
डॉ. वीना डंगवाल ने बताया कि मेरे घर के बाहर आई कूड़े की गाड़ी में इस किशोर को कूड़ा ढोते देख मुझे दुख हुआ। इस किशोर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जिस में कहा कि अब फिर से पढ़ाई शुरू करो, तुम्हारी मदद करेंगे। वीना ने बताया कि इसका असर होना शुरू हो गया है। जल्द ही यह किशोर कुछ बड़ा करेगा।
वहीं, किशोर ने बताया कि वह सहस्रधारा रोड पर रहता है। परिवार में सिर्फ मां और भाई हैं। पिताजी बचपन में ही गुजर गए थे। कूड़े की गाड़ी से फ्री होने के बाद वह पंचर का काम भी करता है। उसने बताया कि फेसबुक पर पोस्ट देखने के बाद एक मैडम ने उसे फिल्म में भेजने की बात कही है और मेरा फोटो भी लिया है।