फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to provide breakfast before mid-day meal in schools

देहरादून: स्कूलों में मिड-डे मील से पहले नाश्ता देने की तैयारी, बनाए जाएंगे बच्चों के हेल्थ कार्ड

Sat, 07 Aug 2021 12:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 12:36 PM IST
सार

कई अध्ययनों से साफ हुआ था कि सुबह के पौष्टिक नाश्ते के बाद कुछ घंटों में कई सारे विषयों को पढ़ना अधिक प्रभावी होता है। इस दौरान की गई पढ़ाई जल्द याद होने के साथ समझ भी आती है।

विज्ञापन
Preparation to provide breakfast before mid-day meal in schools
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही पौष्टिक आहार देने के लिए अब सरकार स्कूल में मिड-डे मील से पहले बच्चों को नाश्ता देने की भी तैयारी कर रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सुझाव मांगें गए हैं। इसके लिए स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


मिड-डे मील योजना के तहत स्कूल में फिलहाल बच्चों को दिन का भोजन दिया जाता है, लेकिन कोरोना के चलते अभी उस पर रोक है। केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति की सिफारिश के बाद दोपहर के खाने से पहले बच्चों को स्कूल में नाश्ता देने की तैयारी है।
विज्ञापन


कई अध्ययनों से साफ हुआ था कि सुबह के पौष्टिक नाश्ते के बाद कुछ घंटों में कई सारे विषयों को पढ़ना अधिक प्रभावी होता है। इस दौरान की गई पढ़ाई जल्द याद होने के साथ समझ भी आती है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नीति में इसके आधार पर ही बच्चों को दोपहर के खाने से पहले नाश्ता देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हेल्थ कार्ड में बच्चों के स्वास्थ्य की सभी जानकारी के साथ उनके टीकाकरण का डाटा भी रहेगा। फिलहाल कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों को योजना का लाभ देने की तैयारी है। सुबह का नाश्ता स्कूल में बनेगा या बाहर बनेगा इस पर सरकार की ओर से फैसला लिया जाएगा।


स्कूल में सुबह बच्चों को नाश्ता देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुझाव मांगे गए हैं। विभाग के अधिकारियों के साथ मिल सुझाव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें पूरा कर केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। नाश्ता स्कूल में बनेगा या बाहर से मंगवाया जाएगा इसको लेकर सरकार की ओर से फैसला लिया जाएगा।
- डॉ. मुकुल कुमार सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed