फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for  rent increment in Kedarnath Heli service

केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ाने की तैयारी, इतना बढ़ जाएगा किराया

Sun, 07 May 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 May 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Preparation for  rent increment in Kedarnath Heli service

सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि आपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वह सिरसी और फाटा हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र से बाहर विपरीत दिशा में उड़ान भरकर 600 मीटर की ऊंचाई प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इससे हेलीकॉप्टरों को अधिक दूरी तय करने पड़ेगी। इसको देखते हुए आपरेटरों ने सिरसी और फाटा से केदारनाथ तक के लिए निर्धारित किराया बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए प्रदेश सरकार ने अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में किराया तय कर दिया था। इसके मुताबिक सिरसी से केदारनाथ के लिए प्रति व्यक्ति आने-जाने का किराया 6500 रुपये, फाटा से 7000 और गुप्तकाशी से 7500 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी ऊंचाई तक ही उड़ सकेंगे हेलीकॉप्टर

Preparation for  rent increment in Kedarnath Heli service

डीजीसीए द्वारा उड़ान की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा नया स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तैयार किया गया है। जिसके मुताबिक केदारघाटी क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों के लिए ऊंचाई की सीमा 600 मीटर निर्धारित कर दी गई है।

फाटा और सिरसी उड़ान के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इसको देखते हुए आपरेटरों ने मांग उठाई है कि मार्ग में परिवर्तन से फ्यूल अधिक खर्च होगा। इस स्थिति में फाटा और सिरसी से केदारनाथ के लिए निर्धारित किराया को 7500 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया जाएगा।

सरकार ने आपरेटरों की इस मांग पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। कहा गया है कि हेलीसेवा के सुचारु रुप से शुरू हो जाने के बाद इस प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed