फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for inter-divisional transfers of teachers Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी, महानिदेशक ने कहा, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Sun, 19 Nov 2023 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Nov 2023 02:46 PM IST
सार

शिक्षक पिछले काफी समय से सेवाकाल में एक बार अंतरमंडलीय तबादले किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शिक्षकों के धारा 27 के तहत अंतरमंडलीय तबादले किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Preparation for inter-divisional transfers of teachers Uttarakhand news in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। धारा 27 के तहत यह तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश के शिक्षक पिछले काफी समय से सेवाकाल में एक बार अंतरमंडलीय तबादले किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनके सेवाकाल में एक बार इस तरह तबादले किए जाएं या एलटी संवर्ग को राज्य संवर्ग घोषित किया जाए। पूर्व में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भी अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुरंग के अंदर से आई आवाज:  मेरा पेट नहीं भर रहा, मुझे जल्दी बाहर निकालो...20 साल के दीपक की टूट रही अब हिम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शिक्षकों के धारा 27 के तहत अंतरमंडलीय तबादले किए जा सकेंगे। इस संबंध में जल्द शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो गढ़वाल मंडल के सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के कुमाऊं मंडल एवं कुमाऊं मंडल के शिक्षकों के गढ़वाल मंडल में तबादले हो सकेंगे। हालांकि यह व्यवस्था वर्तमान में केवल प्रवक्ताओं के लिए है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed