फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation for action on many employees including DFO in Tons illegal felling of cedar Uttarakhand news

Uttarakhand: टोंस वन प्रभाग में डीएफओ सहित कई कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, देवदार के अवैध कटान की पुष्टि

Sat, 19 Aug 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

पुरोला के टोंस वन प्रभाग में संरक्षित प्रजाति के देवदार के हरे पेड़ों को काटे जाने की शिकायत सामने आने के बाद इस मामले की जांच मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार की ओर से वन संरक्षक यमुना वृत्त डॉ. विनय भार्गव को सौंपी गई थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है।

विज्ञापन
Preparation for action on many employees including DFO in Tons  illegal felling of cedar Uttarakhand news
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के पुरोला टोंस वन प्रभाग में बेशकीमती देवदार के हरे पेड़ काटे जाने के मामले में प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), उप विभागीय अधिकारी (एसडीओ), वन क्षेत्राधिकारियों सहित कई कर्मचारियों पर जल्द कार्रवाई होगी। इस संबंध में जांच के बाद वन मुख्यालय ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही वन विभाग निगम के एमडी और मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। पुरोला के टोंस वन प्रभाग में संरक्षित प्रजाति के देवदार के हरे पेड़ों को काटे जाने की शिकायत सामने आने के बाद इस मामले की जांच मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार की ओर से वन संरक्षक यमुना वृत्त डॉ. विनय भार्गव को सौंपी गई थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में टोंस वन प्रभाग की पुरोला तहसील के अंतर्गत सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में बड़ी संख्या में देवदार और कैल के हरे पेड़ाें को काटे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की सिफारिश
इसमें डीएफओ और एसडीओ स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जबकि, तीनों रेंजों (सांद्रा, देवता और कोटिगाड़) के वन क्षेत्राधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन को लिखा गया है।

इसके अलावा, जांच में वन विकास निगम के आठ से 10 अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को कार्रवाई के लिए अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) बीपी गुप्ता ने पत्र लिखा है।

Rishikesh Badrinath Highway: तोताघाटी में आवाजाही शुरू, अब बगवान में बंद हुआ हाईवे, 20 भूस्खलन जोन सक्रिय

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) बीपी गुप्ता की ओर से एचआरडी वन विभाग और वन विकास निगम के एमडी को लिख पत्र में कहा गया है कि प्रकरण में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उत्तरांचल राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इस कारण इनके विरुद्ध उत्तरांचल सरकारी सेवक नियमावली 2003 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।

ठेकेदार को किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड

अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) बीपी गुप्ता की ओर से निगम के एमडी को लिखे पत्र में इस प्रकरण में लिप्त अधिकृत ठेकेदार और कार्यदायी एजेंसी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति की गई है।

इस मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में दोषी पाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो इस मामले में लिप्त होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। -अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), वन विभाग


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed