फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Landslide News: Rishikesh-Badrinath Road Blocked Due to Landslide in Tehri Garhwal

Rishikesh Badrinath Highway: तोताघाटी में आवाजाही शुरू, अब बगवान में बंद हुआ हाईवे, 20 भूस्खलन जोन सक्रिय

Sat, 19 Aug 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

Landslide in Uttarakhand Today: बदरीनाथ हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधंसाव जोन सक्रिय हो गए है। कई पुराने भूस्खलन जोन भी सक्रिय हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। आज शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर तोताघाटी के पास बाधित हो गया। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Landslide News: Rishikesh-Badrinath Road Blocked Due to Landslide in Tehri Garhwal
तोताघाटी - फोटो : ANI

विस्तार

लगातार बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से पहाड़ों पर दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भी सड़कें और हाईवे बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।भूस्खलन के कारण शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर तोताघाटी के पास बाधित हो गया। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद तोता घाटी में अपराहन 12:30 ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि अपराह्न 1 बजे  लगभग ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे बगवान के समीप बाधित हो गया है। पहाड़ी से हाईवे पर मलबा गिरा है। 

विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप भूस्खलन के बाद ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से डायवर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक तोता घाटी के समीप देर रात भारी मात्रा में बोल्डर मार्ग पर आ गए हैं, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मार्ग बंद होने के कारण ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया खाड़ी, गजा, देवप्रयाग होते हुए श्रीनगर से भेजे गए। वहीं श्रीनगर से आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों को तपोवन तथा भद्रकाली में रोका जा रहा है।

हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधंसाव जोन सक्रिय
रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधंसाव जोन सक्रिय हो गए है। कई पुराने भूस्खलन जोन भी सक्रिय हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।


ये भी पढ़ें...UKSSSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं कीं स्थगित, एक मौसम के कारण रोकी, दूसरी पर याचिका दायर

पुरसाड़ी और मैठाणा के बीच ट्रीटमेंट के पांच साल बाद फिर से भू-धंसाव शुरू हो गया है। यहां हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेजी से अलकनंदा की ओर धंस रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत हुई हिल कटिंग से जगह-जगह फिर से पुराने भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed