फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prepaid meters will be installed in all government offices across Uttarakhand Minister Order

Uttarakhand: सभी सरकारी दफ्तरों पर लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का होगा एक एप

Sun, 26 Apr 2026 01:05 PM IST
Alka Tyagi आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 01:05 PM IST
सार

प्रदेशभर में सभी सरकारी अफसर, कर्मचारियों के आवास, कार्यालयों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाए। 

विज्ञापन
Prepaid meters will be installed in all government offices across Uttarakhand Minister Order
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तरों, यूपीसीएल के सभी कर्मचारियों के आवासों पर लगे हुए स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड होंगे। वहीं, पूरे प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एकल उपभोक्ता एप होगा। शनिवार को यूपीसीएल पहुंचे केंद्रीय सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


केंद्रीय सचिव अग्रवाल ने यूपीसीएल में आरडीएसएस योजना के तहत संचालित स्मार्ट मीटरिंग की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि प्रदेशभर में अदाणी और जीनस कंपनी के सहयोग से तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सचिव अग्रवाल ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में सभी सरकारी अफसर, कर्मचारियों के आवास, कार्यालयों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाए। पूर्व में सभी प्रीपेड मीटर लगाने थे लेकिन विरोध के बीच इसे पोस्टपेड मोड में लगाया गया।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने जब बताया कि वर्तमान में यूपीसीएल के एप के अलावा गढ़वाल मंडल में जीनस और कुमाऊं मंडल में अदाणी ग्रुप के अलग-अलग मोबाइल एप भी चल रहे हैं। सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर पूरे प्रदेश का एकल उपभोक्ता एप बनाया जाए। ऐसा एप, जिससे हर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की पूरी जानकारी हासिल कर सके। वर्तमान में यूपीसीएल के एप पर कम और विस्तार से जानकारी कंपनियों के एप पर है। एक उपभोक्ता को दो-दो एप डाउनलोड करने पड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने दो से तीन दिन में बिल जारी होने पर संतोष भी जताया। केंद्रीय सचिव ने जीनस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह काबिल मानव संसाधन लेकर आएं। इससे पूर्व उन्होंने यूपीसीएल के डाटा सेंटर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

हानि कम करने की कवायद से दिखे संतुष्ट
केंद्रीय सचिव ऊर्जा प्रदेश में हानि में कमी के लिए हुई कवायद पर संतुष्ट दिखे। इसके लिए ऊर्जा निगमों के स्तर से नए सब स्टेशन बनाने, पुरानी लाइनें बदलने, कंडक्टर बदलने जैसे कई काम कराए जा रहे हैं।

15 साल के ऊर्जा संसाधन की भी समीक्षा
सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने तीनों ऊर्जा निगमों के 15 साल के ऊर्जा संसाधन प्लान की भी समीक्षा की। इसके तहत यूपीसीएल ने पांच साल तक 500 मेगावाट का इंतजाम कर लिया है। इन पांच वर्षों के भीतर ही 1320 मेगावाट कोयले की बिजली भी मिलनी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed