फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster Management Day will be observed in Uttarakhand on November 28 In Memory Of Silkyara Tunnel Incident

Uttarakhand: 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

Sun, 26 Apr 2026 10:40 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 10:40 AM IST
सार

विभाग आपदा के प्रभावों को कम करने हेतु संसाधनों को लगातार बढ़ा रहा है। आपदा मित्र और युवा आपदा मित्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Disaster Management Day will be observed in Uttarakhand on November 28 In Memory Of Silkyara Tunnel Incident
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश में अब हर साल 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। यह तारीख सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता की याद में तय की गई है। इस दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग आपदाओं से निपटने के लिए कई स्तरों पर काम कर रहा है। विभाग आपदा के प्रभावों को कम करने हेतु संसाधनों को लगातार बढ़ा रहा है। आपदा मित्र और युवा आपदा मित्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। चेतावनी देने की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का प्रयास चल रहा है। विभाग ने राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस मनाने का फैसला किया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति और अधिक सजग करना है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में 12 नवंबर 2023 को फंसे 41 मजदूरों को 17 दिनों के लंबे और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद 28 नवंबर 2023 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अभियान पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। यह अभियान प्रदेश के लिए एक बड़ी सफलता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद विवि में गड़बड़ी का केस: नियम विरुद्ध नियमितिकरण और पदोन्नति पर FIR के आदेश, विजिलेंस करेगी कार्रवाई

Trending Videos

दिवस की गतिविधियां

आपदा प्रबंधन विभाग संबंधित दिन के लिए गतिविधियों की योजना बना रहा है। इसमें मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। कौन-कौन सी अन्य गतिविधियां की जाएंगी, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह रूपरेखा उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। अनुमोदन मिलने के बाद ही संबंधित दिन गतिविधियां होंगी।

आपदा प्रबंधन दिवस के दिन की जाने वाली गतिविधियाें की योजना को तैयार किया जा रहा है, जिसका प्रस्ताव उच्च स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
- विनोद कुमार सुमन सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed