फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Premnagar sub district hospital running without fire NOC

Dehradun News: फायर एनओसी के बिना चल रहा प्रेमनगर उप जिला अस्पताल

Tue, 28 May 2024 06:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Premnagar sub district hospital running without fire NOC

विज्ञापन
प्रेमनगर उप जिला अस्पताल बिना फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के ही चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने फायर एनओसी के लिए 2022 में आवेदन किया था। दस्तावेज पूरे न होने के चलते अस्पताल को फायर एनओसी नहीं मिल पाई थी।

दो दिन पहले दिल्ली के शिशु केयर अस्पताल में आग लगने से सात नवजातों की मौत हो गई। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। देहरादून के सरकारी और निजी अस्पतालों को भी इस हादसे से सबक लेने की जरूरत है। कई अस्पताल बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। इनमें प्रेमनगर उप जिला अस्पताल भी शामिल है। फायर एनओसी उन्हीं को मिलती है जिनके पास अग्निशमन यंत्र पूरे होते हैं।
विज्ञापन


प्रेमनगर अस्पताल में मरीजों का काफी दबाव रहता है। अग्निशमन सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने से अस्पताल को अबतक फायर एनओसी नहीं मिल सकी है। हालांकि अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएम शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में अग्निशमन यंत्र पूरे हैं। 2022 में फायर एनओसी के लिए आवेदन किया गया था। इस दौरान अस्पताल की बिल्डिंग का अप्रूव्ड नक्शा चाहिए था। इसके अलावा अग्निशमन यंत्रों की सूची भी मांगी गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने यह दस्तावेज फायर विभाग को उपलब्ध नहीं करवाए। ऐसे में अस्पताल में अबतक एनओसी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed