फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Premnagar market needs pink toilets, women look helpless

Dehradun News: प्रेमनगर बाजार में पिंक शौचालय की दरकार, महिलाएं नजर आती हैं लाचार

Wed, 17 Jul 2024 05:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Premnagar market needs pink toilets, women look helpless
बाजार में खरीदारी करने रोजाना आती हैं हजारों महिलाएं, शौचालय न होने से उठानी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

प्रेमनगर के बाजार में पिंक शौचालय नहीं हैं। जिससे यहां आने वाली महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय व्यापार मंडल भी कई बार अधिकारियों से पिंक शौचालय बनाए जाने की गुहार लगा चुका है। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। बाजार में रोजाना हजारों की संख्या में महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंचती हैं।
प्रेमनगर के बाजार में त्यागी मार्केट के पीछे एक शौचालय बना है। इस शौचालय से बाजार का दूसरा कोना करीब 500 मीटर है। इसी तरह शौचालय से पॉवर हाउस की तरफ भी मार्केट 500 मीटर है। ऐसे में यदि महिलाओं को शौचालय जाने की जरूरत पड़ती है तो उनको सारा बाजार पार कर वहां तक पहुंचना पड़ता है। इसमें उनका काफी समय बरबाद होता है। बाजार में ठाकुरपुर रोड, त्यागी मार्केट में 500 से ज्यादा दुकानें हैं।
विज्ञापन



यहां एक शौचालय है और बाजार बड़ा है। मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की जरूरत है। शौचालय न होने से बाजार में आने वाली महिलाओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। - भूषण भाटिया, प्रधान, प्रेम नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन



ठाकुरपुर रोड की तरफ से यदि बाजार में जाते हैं तो वहां से शौचालय बहुत दूर है। यदि कोई शौचालय जाना चाहे तो उसे सारा बाजार पार करना पड़ता है। इसलिए यहां बाजार में पिंक शौचालय बनाना चाहिए, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। - बीना लूथरा


पूरे बाजार में मात्र एक ही शौचालय है और वह भी बहुत दूर है। ऐसे में महिलाओं के लिए बाजार में पिंक शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालय बनेगा तो बाजार में आने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। - ज्योत्सना



महिलाओं के लिए बाजार में कही भी शौचालय नहीं है। रोजाना यहां बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं। उनको शौचालय के लिए बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। महिलाएं परेशान नजर आती हैं। - सपना कनौजिया, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed