फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   premnagar Loot with Jeweller

सराफ से लाखों की लूटः मोस्ट वांटेड करन और सोनू पर पांच-पांच हजार का इनाम

Fri, 22 Nov 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Nov 2019 10:40 AM IST
सार

  • एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने दिया एक लाख के इनाम का प्रस्ताव
  • आईजी अजय रौतेला का डीजी को भेजी 10 हजार की संस्तुति 
  • प्रेमनगर में सराफ से 50 लाख का सोना लूटने के मामले में फरार हैं आरोपी

विज्ञापन
premnagar Loot with Jeweller
आरोपियों की फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेमनगर में सराफ से लाखों का सोना लूटने के मामले में फरार मोस्ट वांटेड करन शिवपुरी और सोनू यादव पर एसएसपी की ओर से पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

विज्ञापन


आईजी अजय रौतेला ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार को इनाम की राशि दस हजार रुपये करने की संस्तुति की है। जबकि एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने दोनों लुटेरों पर एक लाख रुपये के इनाम का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन


प्रेमनगर में सात अक्तूबर को देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार को आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने लाखाें का सोना लूट लिया था। पुलिस की चेकिंग के बीच दोनों बदमाशाें ने एक घंटे में ही हरिद्वार के रास्ते प्रदेश की सीमा पार कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक होटल से मिली आईडी के आधार पर यह खुलासा हुआ था कि लूट की वारदात टॉप बाइकर्स में शुमार करन शिवपुरी निवासी दून और सोनू यादव निवासी दिल्ली में अंजाम दी थी। दोनों शातिर लूटपाट के बाद दिल्ली से फ्लाइट से गोवा रवाना हो गए।

दून पुलिस भी उनकी तलाश में गोवा पहुंच गई थी, लेकिन दोनों लुटेरे चकमा देने में कामयाब हो गए थे। तब से ही पुलिस उनकी तलाश में दिन-रात एक किए हुए है। हालांकि पुलिस करन शिवपुरी से लूट का माल खरीदने वाले सराफ को पहले ही दबोच चुकी है।  

इसी बीच एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने दोनों लुटेराें पर ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित करते हुए शासन से उन पर एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार की संस्तुति की है। आईजी अजय रौतेला ने एसएसपी की संस्तुति पर दोनों बदमाशों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। आईजी रौतेला ने बताया कि डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार को इन लुटेरों पर 10-10 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति की जा रही है। 

लुटेरों की तलाश में जुटा पूरा अमला 

लुटेरे करन शिवपुरी और सोनू यादव की तलाश में पुलिस की कार्रवाई किसी नजीर से कम नहीं होगी। पुलिस अब तक कई लाख मोबाइल नंबरों को परखने के साथ मैनुअल आधार पर उन तक पहुंचने को पूरी ताकत झोंक चुकी है।

पुलिस अमला इनकी तलाश में अब भी लगा हुआ है। एसओजी के अलावा अलग से सीओ और दरोगाओं की टीम दोनों को दबोचने के प्रयासों में जुटी हैं। कुल मिलाकर उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed