फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant Women death during delivery in almora

प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची गर्भवती की मौत, परिजन ने लगाया देरी से रेफर करने का आरोप

Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Pregnant Women death during delivery in almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रसव के लिए राजकीय अस्पताल पहुंची एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर देरी से रोगी को रेफर करने का आरोप लगाया है। कहा कि समय पर रेफर कर देते तो वह गर्भवती महिला को अच्छे अस्पताल ले जाते। 

विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार सुबह पौने पांच बजे यहां शिव मंदिर लाइन निवासी शीतल (20 वर्ष) पत्नी अर्जुन को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन शीतल को राजकीय अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे देखा और भर्ती कर दिया।
विज्ञापन


दिन भर कई बार रोगी को देखा भी गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनसे नार्मल डिलीवरी होने की बात कही थी, लेकिन शाम तक डिलीवरी नहीं हुई। आरोप लगाया कि रविवार की रात आठ बजे डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात हो जाने के कारण वह शीतल को हल्द्वानी नहीं ले जा सकते थे, नजदीक एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शीतल ने दम तोड़ दिया। इधर, कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई, कहा कि कई बार आंदोलन करने के बावजूद वहां व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं, सुविधाओं के अभाव में अस्पताल भवन सफेद हाथी बने हुए हैं। 


अस्पताल प्रशासन की कोई गलती नहीं है। नार्मल डिलीवरी के लिए बार-बार रोगी को वॉच करना पड़ता है लेकिन देर रात तक भी प्रसव नहीं हुआ तो उसे रेफर करना पड़ा। इसके लिए 108 को भी अस्पताल ने काल कर दी थी।
डॉ. डीएस नेई, अधीक्षक, राजकीय अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed